Skip to main content

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 250 रन के पार, डुसेन का शत

LIVE

 

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 250 रन के पार, डुसेन का शत

LIVE

 

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 250 रन के पार, डुसेन का शतक

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: रोहित राज Updated Wed, 01 Nov 2023 05:24 PM IST
SA vs NZ ODI Live: ICC World Cup 2023 New Zealand vs South Africa Today Scorecard Ball By Ball Updates

खास बातें

Today Cricket Live Score SA vs NZ World Cup 2023 : नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच में पांच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पर न्यूजीलैंड ने छह में से चार मैचों को अपने नाम किया है। उसके आठ अंक हैं। न्यूजीलैंड को कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

लाइव अपडेट

05:15 PM, 01-NOV-2023

SA vs NZ World Cup Live: डुसेन का शतक

रासी वन डर डुसेन ने 101 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने शानदार पारी खेली है और दक्षिण अफ्रीका अच्छे स्कोर तक पहुंच चुका है। 42 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 252/2 है।
05:14 PM, 01-NOV-2023

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

क्विंटन डिकॉक 116 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। टिम साउदी ने उन्हें ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अब डुसेन के साथ डेविड मिलर क्रीज पर हैं।
04:56 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: डिकॉक का शतक

क्विंटन डिकॉक ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उनकी शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डुसेन के साथ उन्होंने बेहतरीन साझेदारी की है। डुसेन भी अपने शतक के करीब हैं।
04:35 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: डुसेन-डिकॉक के बीच 150 रन की साझेदारी

डिकॉक और डुसेन के बीच 150 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की है और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। डिकॉक शतक के करीब हैं और दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के करीब है।
4:32 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: डुसेन का अर्धशतक

डुसेन ने 61 गेंद में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने डिकॉक का साथ निभाया है और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक ले गए हैं। 29 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 154/1 है।
03:37 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: डिकॉक का अर्धशतक

क्विंटन डिकॉक ने 62 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उनकी पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। 25 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 124/1 है।
03:33 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: डिकॉक-डुसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

क्विंटन डिकॉक और रासी वन डर डुसेन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। 20 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 94/1 है।
02:55 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। क्विंटन डिकॉक और डुसेन क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे। 13 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 57/1 है।
02:54 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में 43 रन बनाए

दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 43 रन बनाए हैं। डिकॉक और डुसेन क्रीज पर हैं। दोनों संभलकर खेल रहे हैं और अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाना चाहेंगे।
02:52 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

38 रन पर दक्षिण अफ्रीका का पहला विकेट गिरा है। कप्तान तेम्बा बावुमा 28 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें डेरिल मिचेल के हाथों कैच कराया। 
02:44 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और तेम्बा बावुमा क्रीज पर हैं। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है। पांच ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 15/0 है।
01:38 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वन डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोइत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।
01:34 PM, 01-NOV-2023

NZ vs SA Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें इस मैच में एक-एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी हैं। न्यूजीलैंड की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की जगह टिम साउदी की वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम में तबरेज शम्सी की जगह कगिसो रबाडा टीम में लौटे हैं।
01:04 PM, 01-NOV-2023

SA vs NZ World Cup Live: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 250 रन के पार, डुसेन का शतक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड के सामने दक्षिण अफ्रीका की चुनौती है। दोनों टीमों के बीच यह मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका ने छह मैच में पांच जीते हैं। उसके 10 अंक हैं। वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, पर न्यूजीलैंड ने छह में से चार मैचों को अपने नाम किया है। उसके आठ अंक हैं।


Comments

Popular posts from this blog

"Eiffel Tower Enigma", short description on Eiffel tower

 Short description       on  Eiffel 🗼 Tower Genre: Thriller/Mystery      get by getty images   As the story begins, we are introduced to Amelia Laurent, a talented archaeologist with a passion for historical secrets. Amelia's fascination with the Eiffel Tower's hidden past leads her on a perilous journey filled with twists and turns. Amelia's adventure commences when she stumbles upon an ancient map, tucked away in the archives of the Louvre Museum. The map reveals a cryptic message, hinting at a long-lost treasure hidden within the Eiffel Tower. Determined to uncover the truth, Amelia embarks on a race against time. Armed with her knowledge of history and aided by her tech-savvy friend, Max, Amelia delves deep into the tower's hidden chambers, secret passages, and enigmatic puzzles. Along the way, they encounter a series of cryptic symbols, riddles, and intricate mechanisms left behind by a secret society. As Amelia and Max uncover eac...

World Cup: कब होगी हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी? सामने आ गया लेटेस्ट अपडेट

World Cup: कब होगी हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी? सामने आ गया लेटेस्ट अपडेट Hardik Pandya:  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकेट के मैदान पर आखिरकार हार्दिक पांड्या की वापसी कब होगी, इसको लेकर ताजा जानकारी मिली है.  Hardik Pandya Fitness Updates:  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. क्रिकेट के मैदान पर आखिरकार हार्दिक पांड्या की वापसी कब होगी, इसको लेकर ताजा जानकारी मिली है. बता दें कि हार्दिक पांड्या टखने की चोट से उबर रहे हैं. पुणे में 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते हुए हार्दिक पांड्या के टखने में चोट लगी थी और वह 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे. हार्दिक पांड्या चोट से उबरने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) चले गए थे.  कब होगी हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी? हार्दिक पांड्या ने नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस शुरू कर दी है. हार्दिक पांड्या ने आज थोड़ी देर जिम सेशन में भी हिस्सा लिया है,...

Squads of Duleep Trophy of them and schedule 2024 -24

Squads for Duleep Trophy of 2023-24   Indian domestic competition will begin with the Duleep Trophy in 2023–2024. The elite competition, in which teams from the East, West, North, South, Central, and North-East Zones will compete for top honours, will begin on June 28. The summit match is slated to begin on July 12.  The winners of the previous competition, the West Zone and South Zone, will receive direct entrance into the semifinals. The two remaining berths in the semifinals will be decided by the victors of Quarterfinal 1's Central Zone vs. East Zone and Quarterfinal 2's North Zone vs. North-East Zone matches. The following three games will be played at M Chinnaswamy Stadium, with Alur Cricket Ground hosting the first semifinal and quarterfinal including the final. Here are the squad details: West Zone : Priyank Panchal (Captain), Yashasvi Jaiswal, Ruturaj Gaikwad, Harvik Desai (wicketkeeper), Prithvi Shaw, Het Patel (wicketkeeper), Sarfaraz Khan, Arpit Vasavada, Atit...